- Hindi News
- भगत सिंह के जन्म दिन को ले मसस ने की बैठक
भगत सिंह के जन्म दिन को ले मसस ने की बैठक
मजदूरसंगठन समिति की बैठक मंगलवार को चतरो स्थित शाखा कार्यालय में शाखा अध्यक्ष काॅ तुलसी तुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक संबोधन के दौरान अध्यक्ष कॉ तुलसी तुरी ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को शहिद आजम भगत सिंह को जन्म दिवस के मौके पर मोटरसाईकिल रैली निकाली जाएगी। रैली भगत चौक पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया। वहीं शहरी क्षेत्र को भ्रमण करते हुए वापस कार्यालय पहुंचकर शहिद आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर विस्तार रूप से चर्चा के लिए जनता के बीच आम सभा करने का निर्णय लिगया गया। वहीं आगामी 19 सितंबर को गांव कमिटी के कार्यकर्ता के साथ मजदूर संगठन समिति के पदाधिकारी शाखा कार्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया गया और 23 सितंबर को सभी मजदूरों को लेकर दुर्गा पूजा बकरीद के पहले 8.33 प्रतिशत बोनस दिलाने के लिए रैली जुलुस करने का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना आगामी 23 सितंबर को सभी फैक्ट्रियों के प्रबंधन को सौंपा जाएगा। फिर भी अगर प्रबंधन द्वारा किसी मजदूर को बाेनस नहीं दिया गया तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों के सहयोग से आंदोलन कर बोनस दिलाने का काम करेंगें। बैठक में सचिव प्रधान मुर्मू, लखन कोल, डिलेश्वर आदि मौजूद थे।