- Hindi News
- पूर्व विधायक ने किया फुलची पंचायत का दौरा
पूर्व विधायक ने किया फुलची पंचायत का दौरा
गिरिडीह| पूर्वविधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड के फुलची एवं चुगलो गांव का भ्रमण किया। इस दाैरान ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। श्री शाहाबादी के साथ भाजपा नेता मनोज सिंह, सीताराम वर्मा, रामेश्वर यादव, लवन मंडल भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी भाग दीपक पंडित भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व विधायक श्री शाहाबादी के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार गर्मजोशी स्वागत किया। शाहाबादी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होने पिछले चार वषों तक ग्रामीणों की सेवा करते रहा हूं।