पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया वेतन की मांग को लेकर दिया धरना

बकाया वेतन की मांग को लेकर दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडलोकल बाडीज इम्पलाय फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को नप कर्मचारियों ने पांच माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर नगरपालिका परिसर में धरना दिया। धरना तो अनिश्चतकालीन था पर नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी की पहल के बाद करीब पांच घंटे बाद ही संघ नेताओं के साथ समझौता वार्ता हुई और धरना समाप्त हो गया। संघ नेताओं की मांग थी कि जब तक बकाया वेतन का चेक देख नही लिया जाएगा, तब तक धरना चलता रहेगा। संघ के अध्यक्ष केदार हाड़ी सचिव लखन हरिजन जिद पर अड़े रहे कि इस बार केवल आश्वासन से काम नही चलेगा, जब तक वेतन भुगतान का चेक नही दिखाया जाएगा तब तक समझौेता की कोई गुंजाइश नही है। संघ के धरना कार्यक्रम के कारण नप का कार्य दिनभर ठप रहा। संघ के सचिव श्री हरिजन ने कहा कि पन्द्रह दिनों पूर्व धरना की रणनीति बनी थी पर नप के अध्यक्ष कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना टाल दिया गया था। कहा कि तब दोनो पदाधिकारियों ने कहा था कि एसीपी एमसीपी में भ्रष्टाचार नही चलेगा, बावजूद मंगलवार को राशि के लिए दवाब बनाया जा रहा था। नेता द्वय ने कहा कि नगर पर्षद की कमाई से पदाधिकारी रांची में जमीन खरीद रहे है और कर्मी बकरी बेचकर बच्चों का इलाज करवा रहे है। कर्मचारियों के कड़े तेवर पर नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने पानी डाला। श्री मोदी के मान-मनोब्बल के बाद उपाध्यक्ष संघ नेताओं के बीच संपन्न वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। संघ की ओर से वार्ता में राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, केदार हरिजन, लखन हरिजन, अशोक हाड़ी, लखन शर्मा, गुलबी हाड़िन आदि थे।

नगर पालिका के समक्ष धरने पर बैठे नप कर्मी।