क्रिकेट कैंप का समापन
गिरिडीह| पंचबाहाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट कैंप का सोमवार को समापन हो गया। विदित हो कि जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में फिटनेस कैंप का आयोजन सप्ताहभर पूर्व किया गया था।
फिटनेस कैंप में क्रिकेट के कई गुर सिखाए गए। संघ के जिला सचिव अजय बगेड़िया ने बताया कि कैंप में जिले के अस्सी खिलाड़ियों ने शिरकत किया। कैंप के समापन मौके पर कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।