पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति ने दी 1.48 करोड़ की स्वीकृति

समिति ने दी 1.48 करोड़ की स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरियोजना कार्यान्वयन समिति की बैठक मंगलवार को डीसी दीप्रवा लकडा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में हुई। बैठक में कुल 1.48करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी गई। समिति द्वारा स्वीकृत योजनाओं में 43.56 लाख की लागत से पीरटांड में वाटर हार्वेस्टिंग, 37.95 लाख की लागत से गाण्डेय में बागवानी तथा 67.04 लाख की लागत से मुर्गी पालन हेतु फार्म निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। डीपीआरओ बीरू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि माडा प्रोटाटाइप योजना के तहत पीरटांड प्रखंड अन्तर्गत चिलगा पंचायत के पन्दनाटांड में डोमापहाडी नदी पर चेकडैम का निर्माण किया जाएगा वहीं चिलगा पंचायत के सोहरइया में तालाब निर्माण की स्वीकृति दी गई है। समिति की बैठक में गाण्डेय प्रखंड के बेलाटांड , झरकट्टा, बडकीटांड़, बदगुन्दा, मेदिनीसार, भलुवाबाद, गजकुन्दा जैसे आदिवासी बहुल इलाके में तालाब निर्माण को उपायुक्त द्वारा स्वीकृति दी गई है। गाण्डेय प्रखंड अन्तर्गत फुल्ची , उदयपुर पंचायत के उदयपुर, भोगना, महेशमुण्डी, बरमसिया , केन्दुआटांड, बुधुडीह आदि स्थानों पर लाभूको का चयन कर बागवानी को विकसित करने की स्वीकृति प्रदान दी गई है। मुर्गीपालन के उद्देश्य से माडा अन्तर्गत गिरिडीह प्रखंड के गादी श्रीरामपुर पंचायत के पुरानी पडरिया, फुल्ची पंचायत के बलथरवा,बिठिया आदि में फार्म निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।