पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकल विद्यालय अभियान को ले कार्यशाला

एकल विद्यालय अभियान को ले कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकलविद्यालय अभियान को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शहर के कुटिया रोड स्थित गोयनका सेवा सदन में शुरू हुई। कार्यशाला का उदघाटन पूर्व नप अध्यक्ष पूनम प्रकाश बरखा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भगवान श्री राम, मां सरस्वती भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्जवलित कर शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एकल अभियान के केन्द्रीय संगठन प्रभारी सह विहित के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्याम जी गुप्त उपस्थित थे। श्री गुप्त ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा एकल विद्यालय का उदेश्य सिर्फ गांव में स्कूल खोलना ही नहीं इस बल्कि लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करनी है। उन्होंने कहा मनुष्य जब गलत करता है, तो वह अनिश्चितता की ओर बढता है। वर्तमान में भारत ही नहीं बल्कि पूरे भूमंडल पर अनिश्चिताओं की भरमार है। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अनिश्चितताओं को समाप्त करने का प्रण लिया था।

चारकरोड़ मतदाताओं से किया संपर्क

एकलअभियान को ले दो दिवसीय कार्यशाला में पहले दिन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा भारत सबसे बडा़, युवा और लोकतांत्रिक देश है। युवा ही देश की दिशा तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश को एकसूत्र में बांधने के लिए एकल अभियान के साठ हजार संपर्क कार्यकर्ताओं ने चार महीनें में एक लाख गांवों के चार करोड मतदाताओं से संपर्क किया और उनका हृदय परिवर्तन किया।

कार्यशाला में हिस्सा लेते लोग।