- Hindi News
- अब की बोर्ड माउस पर भी अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस
अब की बोर्ड माउस पर भी अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस
नईतकनीकी का इस्तेमाल कर लोगों को उल्लू बनाकर दिनोंदिन मालामाल हो रहे साइबर अपराधियों की अब गिरिडीह में नहीं चलेगी। एेसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हाई टेक हो चुके अपराधियों की तरह पुलिस भी अब हाइटेक हो रही है। जिले से साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को दबोचकर जेल भेज चुकी पुलिस को इस दिशा में और सक्रिय करने के लिए उन्हें नई तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। पुलिस अब इन अपराधियों का पीछा करते केवल सड़कों पर नजर आएगी, बल्कि उच्च तकनीक के सहारे की बोर्ड और माउस पर भी इन अपराधियों का पीछा करेगी। इसके लिए सरकार भी उन्हें पूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके लिए पूरा इंतजाम भी किए जा रहे हैं। इधर सोमवार को गिरिडीह के अशोका इंटरनेशनल में जिला पुलिस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर जिले के सभी थानेदारों, पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षक को साइबर क्राइम पर रोक लगाने की जानकारी दी गई। एसपी क्रांति कुमार गड़िदेशी और एएसपी कुणाल कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में कंप्यूटर तकनीक के सहारे क्राइम करने और उस क्राइम को कैसे डिटेक्ट किया जाए।
थानेदारों को किया जा रहा है प्रशिक्षित
एसपीश्री गड़िदेशी ने कहा कि साइबर क्राइम के मामले में जिले के सभी थाना क्षेत्रों को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जब प्राथमिकी ही दर्ज नहीं होगी तो क्राइम डिटेकट कैसे होंगे। एफआईआर होने के बाद क्राइम का उदभेदन के लिए पुलिस नई तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य सरकार ने साइबर क्राइम को कैसे डिटेक्ट करेंगे, साइबर अपराधियों तक पुलिस कैसे पहुंचेगी, इन अपराधियों पर कैसे अंकुश लगाया जाएगा इसके लिए जिला स्तरीय इस प्रशिक्षण में सभी थानेदारों, पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षक को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से साइबर अपराधियों को डिटेकट करने में आसानी होगी। इस माैके एसडीपीओ राजकुमार मेहता, डीएसपी शंभू सिंह समेत सभी थानो के थानेदार मौजूद थे।
सॉफ्टवेयर के सहारे हो डिटेक्ट होंगे क्राइम
प्रशिक्षणमें बतौर प्रशिक्षक मौजूद टेक्नीशियन ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का किस क्राइम के लिए किस तरह इस्तेमाल किया जाता है, अपराधी को ऑन कॉल कैसे दबोचे जा सकते हैं, किस मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह मोबाइल किस शहर के किस स्थल से इस्तेमाल हो रहा है, उसका मोबाइल किस नाम पर निर्गत है, कॉल मे