- Hindi News
- विद्युत समस्या दूर करने को ले लिखा विभाग को पत्र
विद्युत समस्या दूर करने को ले लिखा विभाग को पत्र
गिरिडीह| बिजलीसमस्या से गिरिडीह शहर गांववािसयों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए झामुमो ने विभाग का इस और ध्यान आकृष्ट कराया है। महाप्रबंधक विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, गिरिडीह, अधीक्षण अभियंता डीवीसी पुटकी, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत अंचल गिरिडीह तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता डीवीसी विद्युत केन्द्र, गिरिडीह को पत्र लिखकर इस समस्या की जानकारी दी गई है। जिला सचिव संजय सिंह द्वारा लिखे गये पत्र में उल्लेख किया गया है कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से गंभीर विद्युत संकट बना हुआ है।