जंगल बचाने को लेकर उपायुक्त से फरियाद
जंगलकटने की गति पर अंकुश नहीं लगा तो बाध्य होकर वन सुरक्षा समिति के सदस्य उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 23 सितंबर को सांकेतिक धरना दिये जाने का फैसला लिया है। मामला वन सुरक्षा समिति केशोडीह से संबंधित हैं। बताया जाता है कि साल से भरे वनों की सुरक्षा को लेकर 30 वर्षों से वन सुरक्षा समिति कार्य कर रही है। समय समय पर विभाग को संबंधित रिर्पोट भी देते आये हैं। वहीं डीएफओ ने भी वनों का भ्रमण कर जायजा लिया था। तीन वर्षों से जंगल की अवैध कटाई को लेकर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महादेव महतो ने फारेस्टर, रेंजर डीएफआे से मिलकर मामले की जानकारी दी थी। विभागीय अधिकारियों ने अवैध कटाई कर रहे लोगों के ऊपर मुकदमा करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध कटाई का धंधा जारी है और वन भूमि पर खेत बनाने का काम किया जा रहा है। अंतत: समिति के सदस्यों के अनुरोध पर उपायुक्त को एक पत्र देकर मामले की जानकारी दी है। कहा कि अब आप ही इस जंगल को बचाइए वहीं अवैध कटाई कर रहे लोगों के ऊपर कार्रवाई करने की प्रक्रिया करने का अनुरोध किया है ताकि जंगल का अस्तित्व बच सके और अवैध कार्य कर रहे लोगों के हौसले पर लगाम लग सके।