पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 के पूर्व पेंशन भुगतान की मांग

30 के पूर्व पेंशन भुगतान की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | झारखंडराज्य सरकारी पेंसनर्स एसोसिएशन ने महालेखाकार को आवेदन देकर सितंबर माह का पेंशन भुगतान पूजा के पूर्व करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि 30 सितंबर को बैंक अर्द्धवार्षिक लेखा तथा 02 एवं 03 अक्टूबर को दुर्गापूजा का अवकाश घोषित किया गया है। इस स्थिति में 01 अक्टूबर ही समय बचता है जब बैंक से अन्य भुगतान के साथ साथ सेवा निवृत के पेंशन भुगतान का कार्य किया जा सकेगा। इस स्थिति में बैंक में भारी भीड़ होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्राप्त करने में भारी असुविधा होना तय है। इस स्थिति को देखते हुए सितंबर माह का पेंशन 30 सितंबर के पूर्व भुगतान करने की मांग की है।