पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीिड़तों के सहायतार्थ धन संग्रह

बाढ़ पीिड़तों के सहायतार्थ धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह |जम्मू कश्मीरमें आये भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण फंसे लाखों लोगों के सहायता में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भी उतर गया है। बाढ में फंसे लोगांे के सहायता को लेकर कर्मचारी संघ आगे आए और प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता राशि भेजने का निर्णय लिया। इस कड़ी में सोमवार को महासंघ के मुख्य संरक्षक बासुदेव पांडेय की अगुवाई में दर्जनों कर्मचारियों ने समाहरणालय, अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, वकालत खाना सहित अन्य कार्यालयों में घूम धूम कर धन संग्रह किया। संग्रह की गई राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से बाढ पीडितों की सहायता के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान जिला मत्री जयनंदन बैठा, उपाध्यक्ष बैजनाथ दा, शंकर पांडेय, कृष्ण प्रसाद, राजेश हरि सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।