पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन

हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह |शहर केस्टेशन रोड स्थित हुसैनी अंजुमन बज्म अदब की ओर से हिन्दी दिवस के मौके पर मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का सदारत बज्म अदब के सरपरस्त रामविलास हाजीपुरी ने की और संचालन शायर सरफराज अहमद चांद कर रहे थे। सम्मेलन के मौके पर रामविलास हाजीपुरी, विक्रमा मांझी, ताहा हुसैन, ताहा कलीमुदीन, गौहर सदर, अकबर अली, मास्टर अख्तर अंसारी, मुबारक हुसैन काविश, कैसर इमाम ने अपने अपने कलाम और कविता से मुशायरा और कवि सम्मेलन को कामयाब किया। इस अवसर पर हाजी मो अनीस, टिंकू खान, मो इकबाल, राजन कुरैशी, मो निसार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के मौके पर देर रात तक श्रोता झुमते रहे।