पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन : नप

एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन : नप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पर्षद नाराज है। सोमवार को नप अध्यक्ष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सप्ताहभर में शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।

उन्होंने कहा कि लचर बिजली व्यवस्था के कारण शहरवासियों को पानी की निर्बाध आपूर्ति नहीं की जा रही है। नप अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन में उपाध्यक्ष राकेश मोदी के अलावा सभी वार्ड के वार्ड पार्षद मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पानी की कमी नहीं है, पर परेशानी बिजली को लेकर हो रही है और सारा ठीकरा नगर पर्षद पर फोड़ा जा रहा है। श्री यादव ने बताया कि विगत चार माह से शहर के बभन टोली पानी टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कहा कि इसके मूल में बिजली की बाधित आपूर्ति है। श्री यादव ने कहा कि फिलहाल शहर में सात से आठ घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बाधित बिजली आपूर्ति के कारण पाइप से पानी वापस चला जाता है। उन्होंने कहा कि नप का आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में छह पानी टंकी से आपूर्ति की जा रही है। िफर भी समस्या पैदा हो रही है। इससे घर की गृहणियों को खास तौर पर परेशानी हो रही है। उन्हें दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।

उदासीनता के कारण फैला डेंगू

नपअध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सही समय पर स्वास्थ्य महकमा एक्शन में आया होता तो ग्रामीण इलाकों में डेंगू नहीं फैलता। उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद मानवता के नाते इन इलाकों में फॉगिंग मशीन से छिड़काव किया गया। कहा कि जैसे जानकारी मिली नप कर्मियों ने अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई। उन्होंने सरकार से मांग की कि डेंगू पीडितों का नि:शुल्क इलाज किया जाय। कहा कि गरीब परिवारों को नि:शुल्क इलाज के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाए। संवाददाता सम्मेलन में नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी भी मौजूद थे।