पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरी

घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुफ्फसिलथाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित शिव मुहल्ला में रविवार रात एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने लाखों की संपति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर गृहस्वामी जब घर पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि सिहोडीह स्थित शिव मुहल्ला निवासी जयप्रकाश गुप्ता रविवार दोपहर को पैतृक घर गांवा प्रखंड के मालडा गए थे। इस दौरान घर को सूना पाकर अपराधियों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों की संपति की चोरी कर ली। पीड़ित के घर से अपराधियों ने एक हीरोहोडा मोटरसाइकिल संख्या जेएच 11 के 4830 की चोरी कर ली। इसके अलावा घर में रखे 20 हजार नगदी, 100 ग्राम चांदी के अलावा अन्य सामानों की भी चोरी कर ली गई। सोमवार सुबह पड़ोसी की ओर से श्री गुप्ता को दूरभाष पर जानकारी दी गई कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा है। सूचना पाकर भागे भागे गृहस्वामी पहुंचे और सामानों की खोजबीन शुरू कर दी। पूरी जानकारी थाने में देकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।