पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित मानदेय को ले नप कर्मचारियों का धरना आज

लंबित मानदेय को ले नप कर्मचारियों का धरना आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडलोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले गिरिडीह नगर पर्षद के सभी कर्मचारी मजदूर मंगलवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक धरना पर बैठेंगे। ये बातें फेडरेशन के अध्यक्ष केदार हाडी और सचिव लखन हरिजन ने प्रेस बयान जारी कर दी है। बताया कि यह धरना अध्यक्ष नगर पर्षद के पदाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की ओर से धोखा देने के कारण आयोजित होगा। नगर पर्षद के कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले 15 दिन पहले ही आंदोलन पर जा रहे थे। लेकिन उस समय विभाग द्वारा एसीपी तथा एमएसीपी में भ्रष्टाचार नहीं पनपने का दावा किया गया था।

लेकिन उनके दावे के बाद भी 1000 रुपए की वसूली के लिए दवाव बनाया जा रहा है। जिस कारण आदेश के बाद भी प्रमोशन वेतन का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। बताया कि सेवानिवृत कर्मी की हालत दयनीय हो गई है। जबकि विभाग के कुछ पदाधिकारी योजना मद से लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं।

पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की हालत खराब हो गई है। जिस कारण पर्व त्योहार के इस मौसम में भी उन्हें मौसम का रंग फीका दिखाई पड़ रहा है। अंतत: कर्मचारियों ने बाध्य होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के राज्याध्यक्ष ने कहा कि नगर पर्षद के पदाधिकारी और नेता घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। जब योजना की राशि की बात होती है, तो रांची के बडे होटलों में कई दिनों तक प्रवास करते हैं और जब मजदूरों के वेतन की बात होती है तो कोई चिंता करने वाला नहीं होता है। यही कारण है िक मजदूरों की हालत आज िदनों िदन खराब होती जा रही है। इसमें सुधार होना चाहिए। जिस कारण आंदोलन का पूर्ण समर्थन करने का एलान किया है।