पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने शराब के खिलाफ चलाया अभियान, तोड़ी भट्‌ठी

महिलाओं ने शराब के खिलाफ चलाया अभियान, तोड़ी भट्‌ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विरांगनामहिला किसान ट्रस्ट द्वारा निमियाघाट में शराब और जुआ के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अंजु सोनी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं निमियाघाट गांव स्थित दुर्गा मंडप में संचालित जुआ अड्डा पर धावा बोल कर युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ट्रस्ट की महिलाओं ने शहर में चलाए जा रहे शराब भट्ठी में भी छापामारी की। महिलाओं के पहुंचते ही भट्ठी के संचालक भाग निकलने मे सफल रहे। लेकिन महिलाओं ने चार जार महुआ शराब को बहाकर दारू भट्ठी को नष्ट कर दी। महिलाओं के इस कार्य की गांव की अन्य महिलाओं ने खुलकर समर्थन की। इससे शराबियों और जुआरियों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि यहां की महिलाएं लंबे समय से शराबियों और शराब चुलाने वाले लोगों से परेशान थीं।