- Hindi News
- पांच सूत्री मांग को लेकर एक िदवसीय भूख हड़ताल
पांच सूत्री मांग को लेकर एक िदवसीय भूख हड़ताल
पांचसूत्री मांग को लेकर प्रेरक संघ सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक से मिले उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त से मिलने के पूर्व प्रेरकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे रहे। प्रेरकों ने कहा कि जिले के सभी प्रेरक पिछले दो वर्षों से कार्यरत है लेकिन उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
इसके साथ ही सभी प्रेरकों को छठवीं आर्थिक गणना , लोकसभा निर्वाचन 2014 में फोटोग्राफी कार्य में लगाए गए और जिला में मनरेगा मजदूरों का आधार कार्ड तथा खाता संख्या संग्रह करने के काम के बाद भी मजदूरी एवं मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। दुर्गापूजा और बकरीद को देखते हुए सभी प्रेरकों के मानदेय का भुगतान अविलंब करने की बात कही। इसके अलावा प्रेरकों की मुख्य पांच मांगों में दो साल का बकाया मानदेय भुगतान एकमुश्त करने, प्रेरकों का स्थायीकरण करने, प्रेरकों का मानदेय प्रतिमाह दस हजार रुपए से अधिक करने, प्रेरकों का मानदेय नियमित करने एवं विद्यालय भवन में अलग से लोक शिक्षा केन्द्र का भवन निर्माण करने की मांग शामिल थी। इस संबंध में डीएसई महमूद आलम ने कहा कि प्रेरकों को एक सप्ताह के अंदर एक वर्ष का मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। जबकि शेष मांगों पर विचार किया जा रहा है। एकदिवसीय भूख हड़ताल के मौके पर प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, उमेश राणा, पवन कुमार सिंह, मो सहाबुदीन, छोटू राम, राजकुमार रजक, मिस्ती देवी, मंजु देवी, पिंकी देवी, रजनी बास्के, सुधा देवी, मीना देवी, ललीता कुमारी, अंजु साेनी, मनोज कुमार साव, रामलुेश्वर महतो, अजय कुमार शर्मा, विजय कुमार यादव, रेयाज अख्तर, बंकिम कुमार रजक, किरण देवी, श्यामल कुमार महतो, गोपाल महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते प्रेरक संघ के सदस्य।
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे प्रेरक संघ के सदस्य।