पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद 19 को देंगे धरना

सांसद 19 को देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चरमराती नागरिक सुविधा को लेकर गिरिडीह के भाजपा सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय आगामी 19 सितंबर को एक दिवसीय धरना अंबेडकर चौक पर देंगे। यह जानकारी भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह पप्पू ने दी। श्री पप्पू ने कहा कि इस धरना में पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय समेत कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित होंगे उन्होंने कहा कि शहर के नागरिक घोर समस्याओं से जूझ रही है। शहरवासी अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर रोज दो चार हो रहे हैं। गंदगी का अंबार इस कदर है कि प्रत्येक मुहल्ला में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे आए दिन जानलेवा बीमारी सामने रही है। साथ ही शहर में सड़क नाम की चीज नहीं है। साथ ही बिजली की दुर्दशा जगजाहिर है। रही सही कसर शहर में व्याप्त गंदगी नरक बनाकर छोड़ दिया है। इसे देखने वाला कोई नहीं है।