अभाविप ने की कार्रवाई करने की मांग
गिरिडीह|अभाविप नेवामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ, आईसा, एसएफआई के द्वारा बीते 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में आतंकी अफजल गुरु के बरखी मनाने की निंदा की है। परिषद के रंजीत राय ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश वीर लांसनायक हनुमनथप्पा के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना करते हैं। वहीं वामपंथी छात्र संगठनों के द्वारा जेएनयू कैंपस में विद्यालय प्रबंधन को अंधेरे में रख आतंकी अफजल गुरु की बरखी मनाई गई और देश विरोधी नारे लगाए गए। जिसका विरोध करने पर अभाविप के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की की गई। अभाविप ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, साथ ही विद्यालय प्रबंधन से देशद्रोही छात्रों को कालेज से निकालने की मांग की।