भतीजे ने लगाई चाचा के घर में आग
गिरिडीह|नगर पर्षदक्षेत्र के कुरैशी मोहल्ले में बुधवार की रात घर में लगा दिए जाने से परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। घायलों में मो महमूद कुरैशी, चमेली खातून एवं कायनात प्रवीण शामिल हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया कि बुधवार देर शाम पीड़ित अपने घर में सोया हुआ था। तभी मोहल्ले के ही पीड़ित के रिश्ते में भतीजा ने घर के दरवाजे में जोरदार लात मारी। जिसके बाद पीड़ित मो महमूद कुरैशी के शोर मचाने पर आरोपी देख लेने की एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गया। जिसके बाद आरोपी ने पुन: देर रात को आकर झोपडी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना के बाद मोहल्ले वासियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डु ने घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि किसी को भी मोहल्ले में कानून तोड़ने की इजाजत नही है।