मुफ्फसिल में शांति समिति की बैठक
गिरिडीह | गिरिडीहके मुफ्फसिल थाना में गुरुवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य तौर पर बीडीओ अशोक कुमार, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, इंस्पेक्टर रामलाल राम, बडा बाबू अजय साहू और सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, समाज सेवी एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायतों में शांति व्यवस्था बनी रही एवं सभी त्योहारों और सरस्वती पूजा सही तरह से संपन्न हो, इस पर चर्चा की गई। साथ ही पूजा में बजने वाले अश्लील गानो पर रोक लगाने की मांग की। उपस्थित सभी मुखिया, पंसस आदि ने अपनी बातें रखीं।