पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पचम्बा में दो समुदाय के बीच हुए विवाद को लेकर दो मामले दर्ज

पचम्बा में दो समुदाय के बीच हुए विवाद को लेकर दो मामले दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचम्बामें बाइक खड़ा करने के नाम पर बीते मंगलवार को दो समुदाय में हुई मारपीट के बाद दोनों समुदाय के लोगों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज कराया गया है। हडांडीह निवासी राजेन्द्र पांडेय ने मिर्जा मुहल्ला निवासी पचम्बा स्थित वीआईपी बैंड के संचालक मो आजाद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना की शाम वह अपने चचेरे भाई सुबोध पांडेय के साथ पचम्बा पहुंचे थे। इसी दौरान उसका भाई सुबोध पांडेय ने बैंड दुकान के सामने बाइक खड़ी कर सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी बैंड संचालक मो आजाद, उसके भाई सुबोध ने दुकान से बाइक हटा लेने को कहा। बैंड दुकान के संचालक द्वारा गलत तरीके से बुलाने पर राजेन्द्र ने कारण पूछते हुए कहा कि वह तुरंत समान खरीदारी करने के बाद बाइक हटा ले रहा है। इतना सुनते ही मो आजाद पहले राजेन्द्र को गला दबाते हुए पीट दिया। बैंड दुकान के समीप लड़ाई होते देख सन्नी मेडिकल का दुकानदार मो सन्नी के साथ शहजाद अंसारी, मो चैंपियन, मो जौनी उर्फ रकीम, आजाद उर्फ आरिफ और असगर मियां, मो मिथुन गद्दी बैंड संचालक का सहयोग करते हुए सुबोध राजेन्द्र को पीटना शुरू कर दिया। जिससे राजेन्द्र को गंभीर चोटें आई।

दूसरेपक्ष ने भी कराया मामला दर्ज

दूसरेतरफ से दर्ज मामले में बैंड संचालक मो आजाद की प|ी जैनब परवीन ने भी नगर थाना को लिखित आवेदन देकर राजेन्द्र पांडेय, सुबोध पांडेय और मुरलीधर पांडेय पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार की शाम बाइक खड़ा करने के नाम पर हुए मामूली विवाद के बाद उसके पति मो आजाद के बैंड दुकान में करीब 25 की संख्या में हडांडीह से आए लोगों ने हंगामा करते हुए दुकान में पड़े समानों को फेंकना शुरू कर दिया। घटना के वक्त घर में कुछ महिलाएं थी। आवेदन में कहा है कि मुरलीधर पांडेय ने उसे धक्का मारते हुए कपड़ा फांड दिया। वहीं उसका बेटा जिसे वह नहीं जानती है उसने गले से सोने का चैन छीन लिया। जबकि दुकान के काउंटर पर रखा 15 हजार नगद पैसे भी निकाल लिया। जैनब ने बताया कि मुरलीधर के साथ आए लोगों में अशोक पांडेय, संतोष तिवारी, अाशीष पांडेय, मुकेश साहू, दिपालो मित्रा, विक्रम साहू, मिठाई दुकान के मालिक विजय हलवाई और उनका बेटा सुमित हलवाई, पिंटू साव समेत अन्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...