पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं से सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद

कुएं से सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरो/कोदंबरी | गुरुवारको देवरी पुलिस ने सिकरुडीह गांव के खेत स्थित कुआं से सात वर्षीय छात्र का शव बरामद किया है। बरामद छात्र सिकरुडीह गांव निवासी स्व अजय रूप पाण्डेय के पुत्र के रूप में पहचान किया है। मृतक छात्र पियूष पाण्डेय उम विद्यालय सिकरुडीह में पढ़ता था, जो बुधवार को चार बजे से गायब था। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कुआं से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया है। वहीं मृतक कि मां मुन्नी देवी के आवेदन पर गांव के ही छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत देवरी एसआई उत्तम उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर स्थानीय मुखिया छोटू साव, प्रदीप हाजरा, एसआई रामानंद झा, सिमोन सोय सहित कई दल बल एवं भारी संख्या में ग्रामिण मौजूद थे। वहीं घटना को लेकर यहां गांव में मातम छाया हुआ।

खबरें और भी हैं...