मनमाना शुल्क लेने की शिकायत
गिरिडीह | सदरथाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय गादी श्रीरामपुर कोड संख्या 22157 के प्रधानाध्यापक पर आवेदक भोलानाथ पांडेय ने प्रधानाध्यापक राजकिशोर शर्मा पर मनमानी ढंग से रजिस्ट्रेशन शुल्क लिए जाने का आरोप लगाया है। आवेदक ने उल्लेख किया है कि संबंधित प्रधानाध्यापक पंजीकरण शुल्क के रूप में 535 रुपए की उगाही कर रहे हैं। इस बाबत कार्रवाई की मांग की गई है।