धमकी के डर से न्यायालय में सनहा
गिरिडीह | मुफ्फसिलथाना क्षेत्र के अकदोनीकला निवासी राजेश रजक ने अपने ही गांव के संजय रजक, हेमंती देवी और चपरगोड़ा गांव के मोतीलाल टूडू से खतरा बताया है। इसे लेकर गुरुवार को राजेश ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में गुरुवार को एक सनहा 256/16 दायर किया। अपने दिए सनहा में राजेश ने बताया कि ये तीनों लोग उसके जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या करने की धमकी देते हैं। साथ ही कहा गया कि उसे झूठा मुकदमा में फंसाकर जेल भेज देगा। राजेश ने यह भी कहा कि उसे तीनों ने यह भी धमकी दिया कि उसके काम में रोक टोक करने पर छेड़छाड़ दुष्कर्म जैसे संगीन मुकदमा में फंसाकर जेल भेजवा देगा। इस धमकी से डर कर राजेश ने यह सनहा दायर किया है।