गिरिडीह काॅलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव
गिरिडीहकाॅलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव की शुरूआत बुधवार को हुई। दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन प्राचार्य अली ईमाम खान ने ध्वजारोहन कर किया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व मार्च पास्ट किया गया। छात्र-छात्राओं को ईमानदारी से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, बाधा दौड़, शतरंज समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। इसमें गिरिडीह काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य जय प्रकाश, पीटीआई, डाॅ बालभद्र, खेलकूद प्रभारी डाॅ मृगेन्द्र, शिक्षक पीके चौधरी, शिक्षक एनएन सिंह, डाॅ अनुज कुमार, प्रो एसके राय, डाॅ जेएस सिंह, आरएस राय, शिक्षिका डाॅ जाली सफीना तिर्की, डाॅ दीपाली गुहा, रजनी कुमारी, अंजना, रिया, चंदा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
5000 मी दौड़ पुरुष वर्ग में विपिन कुमार राय प्रथम, दिनेश कुमार गोप द्वितीय और दिनेश कोल्ह तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर की दौड़ के महिला वर्ग में रानी एक्का, सावित्री हेम्ब्रम और सुमित्रा सोरेन क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में राहुल कुमार यादव, मुकेश टुडू, हरिलाल हांसदा और महिला वर्ग में मनिता मुर्मु, अनिसा मुर्मू, सावित्री हेम्ब्रम क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पुरुष वर्ग में पाहुन कुमार, विपिन कुमार और हीरालाल हांसदा, जबकि महिला वर्ग में ललिता कुमारी, स्नेहा टुडू सोनी हेम्ब्रम प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। वहीं फुटबाल प्रतियोगिता में बीए संकाय ने वाणिज्य संकाय को पराजित किया।
शपथ ले छात्र-छात्राएं।
समारोह में हुए कई कार्यक्रम।