एलेक्ट्रो होमियोपैथ कालेज में मना स्थापना दिवस
सदरप्रखंड के कोलडीहा एलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को पहला वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। एलेक्ट्रो हौमियोपैथ का अविष्कारक सीसी मैटी की प्रतिमा पर कॉलेज के संस्थापक एसएस राय, नप अध्यक्ष दिनेश यादव, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभिषेक कुमार ने मल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया। नप अध्यक्ष ने कहा कि होमियोपैथिक इलाज सबसे सस्ता है और इसकी दवा से किसी प्रकार की हानि नहीं होती है। डॉक्टर अभिषेक ने कहा कि इस कॉलेज में तीस छात्र छात्राएं एलेक्ट्रो होमियोपैथिक में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। समारोह में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।