पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती पूजा में शोर करने वालों मचानेवालों पर होगी निगरानी

सरस्वती पूजा में शोर करने वालों मचानेवालों पर होगी निगरानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | इसबार सरस्वती पूजा के दाैरान किसी भी क्षेत्र में कोई कानफोड़ू गाना नहीं बजा सकता है और ही हल्ला कर सकता हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो। खासकर सरकारी कार्यालयों, नर्सिंग होम घनी आबादी के आसपास इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र की तीव्रता 60 डेसिबल से ज्यादा हो।

इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी ने जला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, नगर मुफ्फसिल थाना प्रभारी को निगरानी रखने का निर्देश दिया है। दिए गए निर्देश में कहा है कि आमतौर पर सरस्वती पूजा के अवसर पर लाउडस्पीकर आदि तेज बजाया जाता है, जिससे मानव स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। बताते चलें कि 12 13 फरवरी को सरस्वती पूजा है।

खबरें और भी हैं...