प्राथमिकता है समस्याएं दूर करना : कामेश्वर
>कामेश्वर पासवान ने गिरिडीह जिप उपाध्यक्ष की संभाली कमान
भास्करन्यूज|गिरिडीह
कामेश्वरपासवान ने जिला परिषद के द्वितीय उपाध्यक्ष के रूप में बुधवार को कार्यभार संभाला। डीआरडीए कार्यालय परिसर स्थित जिप उपाध्यक्ष कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्होंने जिप कार्यालय के माहौल को पूर्णरूपेण सकारात्मक स्थिति में बदल डालने का विश्वास दिलाया। संकल्प को कई चरणों में दुहराते हुए कहा कि तो अब कोई काम अधर में लटकेगा और ही किसी बेबस लाचार व्यक्ति को बार-बार कार्यालय का चक्कर काटना होगा। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि गत 32 माह से जिप के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को वेतन दिलाना समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यालय कार्यशैली को सुदृढ़ करने की अावश्यकता है। जिला परिषद डीआरडीए के समन्वय से आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगेे। बाद में डीडीसी वीरेंद्र भूषण भी उपाध्यक्ष कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ पारदर्शिता बरतने की आवश्यकता है।
…और जब नहीं पहुंचे
जिप अध्यक्ष
कार्यभारसंभालते ही कामेश्वर पासवान को हर तरफ से बधाई मिलने लगी थी। पर इसमें से एक चेहरे को लोग ढूंढ रहे थे जो दिखाई नहीं दे रहा था। वह चेहरा था जिप अध्यक्ष राकेश महतो का। पर कारण चाहे जो भी हो वह कार्यालय नहीं अाए थे। लिहाजा खुद पहल करते हुए पासवान खुद जिप अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे और उस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शरीक होने का निवदेन किया। उसके बाद जिप अध्यक्ष भी उपाध्यक्ष कक्ष पहुंचे।
कार्यालय का उद्घाटन करते अतिथि।