पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवन जीने की कला सिखाती हैं पुस्तकें

जीवन जीने की कला सिखाती हैं पुस्तकें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुस्तकमेला के छठे दिन बुधवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नप अध्यक्ष दिनेश यादव सहित कई लोगों ने मेला में शिरकत की। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की। मौके पर मरांडी ने कहा कि पुस्तक जीवन का एक दर्पण है। जिससे सिर्फ लोगों को सही ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है।

इधर, मेला में प्रेरणा शाखा द्वारा फनी क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फनी प्रश्न पूछकर सही जवाब देने वाले छात्रों को उपहार दिया गया। वहीं आयोजकों द्वारा मेले में कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो ग्रुप में आयोजित इस प्रतियोगिता के सोलो ग्रुप में बीएनएस डीएवी की कुमारी प्राची प्रथम, आर्चीत शिवानी द्वितीय सुभाष पब्लिक स्कूल की श्वेता कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वहीं ग्रुप में प्रथम स्थान पर दिपांजली श्रीवास्तव आकांक्षा रही। जबकि अंजलि राज, मेघा प्रिति की ग्रुप द्वितीय तथा अंकिता स्नेहा की ग्रुप तृतीय स्थान पर रही। कलश सजाओं प्रतियोगिता में सरिता मोदी, पिंकी खेतान, संदीप रोहित पाठक बतौर जज की रूप में उपस्थित थे। ओपन क्वीज में ग्रुप में होली क्रास के अमरिलेश कुमार पहले, ललन कुमार, दूसरे बोस पब्लिक स्कूल के सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहें। ग्रुप बी में होली क्रास के अमर आनंद पहले, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रोहित कुमार दूसरे बीएनएस डीएवी की रितिका रानी तीसरे स्थान पर रही। जबकि ग्रुप सी में बीएनएस डीएवी के रितु राज प्रथम, सुभाष पब्लिक स्कूल के संदिप कुमार द्वितीय बीएनएस डीएवी के शुभम कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

पुस्तक मेला में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

परिचर्चा में महिलाओं ने रखी अपनी बेबाक राय

पुस्तकमेला में मंथन के तहत वैवाहिक विवाद, समस्या और निवारण विषय पर परिचर्चा की गई। इसमें जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, रांची से आई शिक्षाविद् शीला सिंह राय, अधिवक्ता रेणु वर्मा, आरके महिला काॅलेज की प्रो आरती वर्मा, वार्ड पार्षद पूनम बरनवाल, नीलम झा, तमन्ना परवीन, पुष्पा शक्ति, पतंजली की श्रेया घोषाल, रेणु कुमारी आदि ने हिस्सा लिया। मेला को सफल बनाने में एन्वाॅय फाउंडेशन के सोमेश्वर ठाकुर, राजन सिन्हा, रिंकेश कुमार, राजेश कुमार सहित कई लोग योगदान दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...