पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति और जेठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस

पति और जेठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | महिलाथाना में बुधवार को शहर के भंडारीडीह निवासी मनोज राय की बेटी सिमरन देवी ने आवेदन देकर पति और जेठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पति जयदेव महथा और जेठ दिनेश महथा के खिलाफ दिए आवेदन में सिमरन ने कहा कि उसकी शादी छह जुलाई 2016 को बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खैदाडीह निवासी जयदेव महथा के साथ हुई थी। शादी के वक्त ही उसके मायके वालों ने उसके पति को तीन लाख दहेज के अलावा कई सामान दिया था। शादी के कुछ महीनों बाद पति और जेठ दहेज में बुलेट बाईक, एक लाख नगद और सोने की चेन मायके से लाने को कहने लगे। बाद में सुलह हो गया। एक साल बाद उसे बेटा हुआ। इसके बाद फिर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट में घायल होने पर उसे बोकारो के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के बाद वह मायके आकर रहने लगी। 22 जनवरी को पति ने फोन कर धमकी दी और मांगें पूरी करने को कहा।



खाली हाथ आने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी है। साथ ही दूसरी शादी करने की धमकी दी है।

खबरें और भी हैं...