कला संगम ने निदा फाजली को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह | राष्ट्रीयप्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक संस्था कला संगम की बैठक अधिवक्ता संघ भवन में हुई। अध्यक्षता राजकुमार सिंह ने की। बैठक में संस्था के वरीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बजट पारित नहीं हो सका। इसे लेकर 27 फरवरी को बैठक होगी। सचिव सतीश कुंदन ने कहा कि संस्था पिछले 16 वर्षों से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित करती आई है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 15 नाटकों का मंचन, 20 शास्त्रीय नृत्य, दस लोक नृत्य पेश किया गया। इसमें देश भर की 26 टीमों ने भाग लिया। बैठक में महान उर्दू शायर निदा फाजली के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में संयोजक अंजनी कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार, सुनील भूषण, श्रीधर प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।