पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | दोदिन पूर्व चोरी गई एक मोटरसाइकिल को गिरिडीह मुफ्फसिल पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताते हैं कि इसी थाना क्षेत्र के करहरबारी पंचायत के तिनकोनिया गांव से शौच के दौरान सड़क किनारे खड़ी चाबी लगी मोटरसाइकिल जेएच 11 जी 9775 को अज्ञात चोर बीते 7 फरवरी को उड़ा ले गया था। खोजबीन करने के बाद भी इसका कोई पता नहीं चलने पर 8 फरवरी को इसके विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 54/16 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताते हैं कि पुलिस छापामारी कर ही रही थी कि बीते बुधवार शाम को पपरवाटांड पुल के समीप बरामद कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...