पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए उड़ाए

बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए उड़ाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके यूनियन बैंक से दो लाख की निकासी कर निकले सिहोडीह पटेल नगर के जयनारायण देव की बाइक की डिक्की से दो अज्ञात बाइक सवार एक लाख लेकर फरार हो गए। घटना दोपहर दो बजे के करीब की बताई जाती है। अधिवक्ता जयनारायण यूनियन बैंक से दो लाख की निकासी करने के बाद एक लाख रुपये एक व्यापारी को दिया। वहीं बचे हुए एक लाख की राशि को भुक्तभोगी अधिवक्ता अपनी बाइक की डिक्की में रख कर शहर के मकतपुर रोड स्थित दंत चिकित्सक डा. राजीव रंजन सिन्हा के क्लिनिक के रोड के समीप एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। इसी क्रम में बाइक पर सवार दो युवक पहुंचा और बाइक में रखे थैली लेकर फरार हो गया। जिसमें एक लाख नगद समेत कुछ बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज मौजूद था। इसी क्रम में डिक्की से थैली निकालता देख लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया। तब तक दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से अपनी बाइक एसबीआई बैंक की और मोड़ते हुए फरार होने सफल रहा। इधर भुक्तभोगी ने बताया कि दोनों अज्ञात बाइक सवार काले रंग के बाइक में थे। भुक्तभोगी ने बताया कि दोनों अज्ञात बाइक सवार संभवत पहले से नजर रखे हुए था और बैंक से निकलते देख लिया था। बहुत संभव है कि चोरों ने रेकी भी की हो।

खबरें और भी हैं...