बोस स्कूल में पौधारोपण
गिरिडीह. बोसपब्लिक स्कूल परिसर गिरिडीह में शनिवार को सृजन एक नई पहल संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों से वृक्षारोपण करवाया गया। संस्था के पहल पर विद्यालय परिसर में कुल 50 पौधों को लगाया गया। मौके पर विद्यालय के संचालक आशुतोष तिवारी ने कहा कि सृजन द्वारा यह काफी सराहनीय प्रयास है। बच्चों में अभी से पेड पौधे के महत्व का ज्ञान देना होगा।