टीवी से छात्रा की मौत
पीरटांड. पीरटांडमें संचालित कस्तूरबा विद्यालय की दसवीं की छात्रा की मौत शनिवार सुबह हो गई। दो वर्षों से उसे ग्लेंड टीवी बीमारी थी। परिजनों ने छात्रा की बीमारी को विद्यालय परिवार से छुपाकर रखा था। इस बात का खुलासा शुक्रवार को पीरटांड में इलाज के क्रम में उसके परिजनों ने की। बताया गया कि पीरटांड के हरलाडीह निवासी झरी हांसदा की 15 वर्षीय पुत्री श्वेता हांसदा पीरटांड कस्तूरबा विद्यालय में दसवीं में पढ़ती थी। शुक्रवार को पीरटांड मे प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर किया गया था। जहां से रांची रेफर किया गया। इलाज के क्रम में उसकी मौत रांची में हो गई। शनिवार को शव पीरटांड लाया गया। शव को देखते ही माहौल गमगीन हो गया। विद्यालय में शोकसभा की गई। इधर मामले में पीरटांड चिकित्सा प्रभारी डॉ एडवर्ड केरकेट्टा ने बताया कि परिजनों को बीमारी की जानकारी विद्यालय परिवार को देनी चाहिए थी। वार्डन काे सलाह दी गई है कि नामांकन के समय मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर नामांकन करना चाहिए।