पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत कर्मचारी की भूख हड़ताल समाप्त

सेवानिवृत कर्मचारी की भूख हड़ताल समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जीतरीके से सेवानिवृत कर्मचारी के यूनियन बैंक शाखा गिरिडीह के खाते से 15 लाख रुपए निकासी के मामले में तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे प्रेमचंद वर्मा ने शनिवार को वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया है। इस दौरान पीड़ित श्री वर्मा के पक्ष में कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह उपस्थित हुए। भूख हड़ताल पर बैठे प्रेमंचद प्रसाद वर्मा को नैतिक समर्थन दिया।

कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिं ने बैंक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान के लिए एक दूसरे को सहयोग करने के की बात कही। इस दौरान बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि संयुक्त संगठन ने पीडि़ता के 15 लाख रुपए एक सप्ताह के अंदर प्रथम चरण में भुगतान की कार्रवाई संपन्न करेगी। बैठक में बैंक कर्मी राज्य कर्मी के प्रतिनिधि भी शामिल थे। दोनों संगठनों ने अवैध तरीके से 15 लाख रुपए की निकासी पर चिंता प्रकट किया। साथ ही भविष्य में किसी भी ग्राहक के साथ ऐसी घटना नहीं हो इसका संकल्प लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि फर्जी निकासी के शिकार हुए श्री वर्मा पुलिस अनुसंधान में पूरा सहयोग करेंगे। गौरतलब है कि सेवा निवृत कर्मचारी 15 लाख रुपए की राशि यूनियन बैंक की गिरिडीह शाखा में जमा कराया था। इस राशि को 13 लाख रुपए गिरिडीह से और दो लाख रुपये धनबाद और बोकारो की शाखा से गलत तरीके से निकासी किया गया। इस बाबत बैंक कर्मियों का कहना है कि निकासी की गई राशि बैंक से दिया गया चेकबुक रिसिविंग में प्रेमचंद वर्मा का ही हस्ताक्षर प्रतीत होता है। बैंक इस तरह की कार्यों का जांच अपने तरीके से कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इस दौरान वार्ता करने वालों में बैंक की अोर से विद्यानंद सेवा निवृत कर्मचारी की ओर से रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा भी शामिल थे।