- Hindi News
- निमियाघाट से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, जेल
निमियाघाट से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, जेल
आईजीश्री सिंह ने इस गिरफ्तारी के बाबत बताया कि तिसरो पिकेट के दलदलीय जंगल में हुई मुठभेड़ गिरिडीह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि नक्सलियों का समूह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। इसे लेकर पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में पुलिस का एलआरपी चल रह था। पुलिस पूरी सावधानी के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार रात नक्सलियों के साथ पुलिस का आमना सामना हो गया। जिसमेंं पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में पुलिस से लूटी गई राइफल, एसएलआर और थ्री नॉट थ्री के पिस्टल भी बरामद किया गया है। गिरिडीह में अपराध के साथ उग्रवाद पर अंकुश लगाने में गिरिडीह पुलिस सक्रिय रही है। इसकी सराहना की जानी चािहए। इन्हें पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी शंभू सिंह भी मौजूद थे।
भास्कर न्यूज.गिरिडीह
गिरिडीहमें अपराध और नक्सल गतिविधि पर नियंत्रण में बेहतर भूमिका निभाने वाले गिरिडीह एसपी को पुरस्कृत करने की अनुशंसा राज्य और केंद्र सरकार को की जाएगी। ये बातें बोकारो आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कही।
वे शुक्रवार को गिरिडीह के नए परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित कर बोल रहे थे। हजारीबाग के डीआईजी आरपी दास, बोकारो के डीआईजी देव बिहारी शर्मा, गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार और धनबाद एसपी हेमंत टोप्पो की मौजूदगी में आयोजित इस वार्ता में आई जी श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले में के इतिहास में पहली घटना है जिसमें सीआरपीएफ बटालियन और पुलिस ने संयुक्त एलआरपी में नक्सली कमांडर समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। कहा कि दूसरी तरफ निमियाघाट थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा गांव निवासी कुख्यात नक्सली नवीन अंसारी काे दबोच लिया गया। बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के दौरान डुमरी थाना क्षेत्र के बरंगडा स्थित मस्जिद के पास कुख्यात नक्सली नवी मियां को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ डुमरी थाना कांड संख्या 32/10 दिनांक 23 मई 2010 के तहत भादवि 142/ 148/ 149/ 302/ 216/ 124 बी आईपीसी 25 (1-बी) 28/33 आर्म्स एक्ट आिद में वांछित था। इसके विरुद्ध अलग अलग थाना क्षेत्रों में कुल 13 मामले दर्ज हैं। यह मामला डुमरी, पीरटांड़ और बिरनी थाना क्षेत्र के अलावा क