पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाभुकों को एसएमएस से मिलेगी जानकारी

लाभुकों को एसएमएस से मिलेगी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह. जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को एसएमएस से राशन उपलब्धता की सूचना दी जाएगी। ये बातें उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रायः ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि डीलर अनाज नहीं प्राप्त हुआ है कह कर अनाज की कालाबाजारी करते थे। जिससे निपटने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को लाभुकों का मोबाइल नम्बर संग्रहण करने का आदेश दिया गया है। एसएफसी के गोदाम से खाद्यान्न डोर स्टेप डिलिवरी के लिए निकलते ही उपायुक्त डीएसओ तथा बीडीओ को वाहन संख्या के साथ एक मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद एसएमएस के द्वारा खाद्यान्न की जानकारी दी जाएगी।