हिन्दी दिवस के मौके पर परिचर्चा आज
सांस्कृतिकसंस्था कला संगम की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार की रात संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमंचद के साहित्य पर एक परिचर्चा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम अधिवक्ता संघ भवन में दिन ग्यारह बजे से होगी। इस दौरान संघ के सचिव सतीश कुंदन ने कहा नए लेखकों, कवियों एवं रचनाकारों को खुला आमंत्रण भेजा गया है। जो साहित्य में रूचि रखने वाले आकर अपनी साहित्यिक अनुभवों को पेश करें। उन्होंने कहा नए लेखकों को प्रोत्साहित करने के एवं हिन्दी की महत्ता पर वैचारिक परिपक्वता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं। बैठक में डा परिमल सिन्हा ने कहा कि सभी हिन्दी प्रेमी छात्र युवाओं बुद्धिजीवियों से अपील है कि इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं। हिन्दी के प्रख्यात रचनाकारों द्वारा परिचर्चा में आज हिन्दी साहित्य के महत्व पर परिचर्चा आयोजित किया गया। आज के संदर्भ में प्रेमचंद साहित्य की महता पर विचार प्रकट किया गया। बैठक मे सारेगामा गीत संगीत प्रतियोगिता पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय बख्शी, डा परिमल, सहसचिव मदन मंजरवे, महेश अमन , मनोज कुमार मुन्ना, नीतिश आनंद, आदित्य चंद्रा, सरवर अली खान आिद मौजूद थे।