सदर अस्पताल में नेत्र जांच शिविर
गिरिडीह. सदरअस्पताल गिरिडीह में शनिवार को आंख जांच मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। रांची से आए आंख चिकित्सक डा एम एच रसीद की अगुवाई में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम ने 250 मरीजों का आंख जांच किया। आंख जांच के क्रम में पाए गए दोषों के निवारण के लिए चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श रोगियों को दिया और दवा भी उपलब्ध कराया। वहीं दूर दराज से आए मरीजों को आंख जांच के पूर्व कई अन्य प्रकार के जांचों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जिन मरीजों का जांच के क्रम में सबकुछ सामान्य पाया गया वैसे मरीजों के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन किया गया। वहीं जिन मरीजों के शुगर बीपी हाई पाया गया उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया। चिकित्सक टीम में डा रसीद के अलावे नेत्र सहायक मिथलेश कुमार, राजीव कुमार भी साथ थे।