पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं: दास

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं: दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालअधिकार जागरूकता अभियान के तहत जागो फाउंडेशन संस्था द्वारा शनिवार को एक धर्मशाला में जन्म निबंधन एवं स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा आर पी दास उपस्थित थे।

लोगों को संबोधित करते हुए डा दास ने कहा कि शिशु मातृत्व मृत्यु दर की रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके लिए गांव स्तर पर सहिया, एएनएम, सेविका को जिम्मेवारी दी गई है। शिशु मातृत्व मृत्यु दर पर रोक लगाने के लिए गर्भावस्था के समय से ही सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान समय समय पर स्वास्थ्य जांच टीकाकरण की जरूरत बताई। इसके अलावा खान पान में हरी साग सब्जियां के उपयोग पर जोर दिया ताकि खून की कमी से बचा जा सके। सुरक्षित प्रसव के लिए सरकार द्वारा ममता वाहन की व्यवस्था नि:शुल्क किया गया है वहीं गर्भवती को अस्पताल लाने में सहिया भी मदद करती है। बच्चा जनने के बाद उसे समय समय पर टीकाकरण पर भी जोर दिया गया जिससे जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा हो सके। कहा कि टीकाकरण की सुविधा गांव के ही आंगनबाड़ी केन्द्र में मुफ्त में उपलब्ध है। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उचित पोषण की आवश्यकता होती है। सही पोषण नहीं मिलने से बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार के लिए जिले में चार कुपोषण उपचार केन्द्र की व्यवस्था की गई है जहां कुपोषित बच्चों का बेहतर उपचार उपलब्ध है। वहीं कुपोषित बच्चे के साथ रहने वाले अभिभावक को प्रतिदिन एक सौ रुपये की दर से आर्थिक सहयोग भी इलाज अवधि तक किया जाता है। इसके अलावे किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु प्रखंड स्तर पर अर्श क्लिनिक की व्यवस्था है। जहां किशोरियों का इलाज मुफ्त में किया जाता है। इन सारी सुविधाओं के लाभ के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता है। कार्यशाला के मौके पर विमल कुमार पाठक, मुखिया राजू रजक, संस्था सचिव बैद्यनाथ , महेन्द्र दास, रेणु देवी, बसंती देवी, शिला देवी, आदि ने भी अपने विचार रखे जबकि कार्यशाला में बबीता कुमारी, लुटन प्रसाद वर्मा, दयाल तुरी, सनिल कुमार, मुनीलाल विश्वकर्मा सहित जमुआ, बिरनी एवं सदर प्रखंड से 65 सेविका सहायिका, महिला मंडल किशोरी समूह के सदस्यों ने भाग ल