पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद का सरकारी भवनों पर लाखों का होल्डिंग टैक्स

नगर परिषद का सरकारी भवनों पर लाखों का होल्डिंग टैक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होली से पहले नप कर्मियों को मिलेगा दो माह का वेतन

झारखंडलोकल बाडीज इम्प्लाइज फेडरेशन का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को समाप्त हो गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नगर पर्षद उपाध्यक्ष राकेश मोदी के बीच लिखित आश्वासन के बाद नप कर्मियों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के अलावा गिरिडीह इकाई के जिलाध्यक्ष केदार हरिजन, सचिव लखन हरिजन, रामकुमार सिन्हा, लखन शर्मा मौजूद थे। संघ नेताओं नप उपाध्यक्ष के बीच संपन्न हुई समझौता वार्ता के बाद 28 फरवरी तक दो माह का वेतन देने पर सहमति बनी। वेतन की मांग पूरी होने के बाद संघ नेताओं ने नगर पर्षद परिसर में पेयजल शौचालय अभाव का मामला उठाया। मामले में उपाध्यक्ष श्री मोदी ने परिसर में लगे नल को अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया।

वहीं शौचालय के संदर्भ में कहा कि शीध्र ही नगर पर्षद के एक कोने में शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से सालाना उपस्कर, सजावट, पेयजल, शौचालय सफाई मद में मोटी रकम आती है पर यह राशि कहां खर्च होती है किसी को मालूम नहीं है। नप इसका हिसाब देना चाहती है। उन्होंने इस बात पर एतराज जताया कि नगर पर्षद कार्यालय में एक ओर महिला पुरुषों के लिए कोई भी बुनियादी व्यवस्था नहीं की गई है वहीं उच्च पद पर आसीन लोगो के लिए मार्बलयुक्त बाथरूम शौचालय की सुविधा है। मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि दो दिनों पूर्व एनजीओं के साथ संपन्न हुई बैठक में शहर की व्यवस्था पर चर्चा की गई है, इसके लिए उन्हें नप मद से कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मियों का कोई हक मारा जाएगा।

समझौता के दौरान कर्मचारी नेता नप प्रतिनिधि।

नप उपाध्यक्ष संघ नेताओं के बीच हुए समझौता के बाद धरना समाप्त

{ होल्डिंग टैक्स समय से नहीं मिलने पर विकास कार्य हो रहे बाधित : उपाध्यक्ष

{ नगर परिषद के उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने कहा बकाएदारों की सूची लेकर डीसी से मिलेंगे