- Hindi News
- गिरिडीह पहुंचा अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान
गिरिडीह पहुंचा अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान
अमरशहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान व्यवहार न्यायालय से उच्चतम न्यायालय तक जजों की नियुक्ति में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकांे और आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दाे, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के तहत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा को संघ लोकसेवा आयोग को सुपुर्द करो, अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत र| से सम्मानित करो समेत विभिन्न मांगों को लेकर अमर शहीद जगदेव प्रसाद स्मारिका के प्रबंध संपादक और शोषित समाज दल के वरिष्ठ नेता डॉ संत कुमार सिंह बिहार से भ्रमण करते हुए गिरिडीह पहुंचे।
पहुंचने पर ज्योतिबा फूले, माता सावित्रीबाई फूले, पेरिचार रामास्वामी नायकर, छत्रपति साहुजी महाराज, डॉ अम्बेडकर, बिरसा मुंडा, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, वीपी मंडल, जननायक कर्पुरी ठाकुर, काॅ चन्द्रशेखर अमर रहे…अमर रहे आदि नारों के साथ अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान को जनता और कार्यकर्ताओं ने फूल और माला के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कामेश्वर प्रसाद यादव, प्रो उमाकांत राही, महेश अमन, रीतलाल प्रसाद, यमुना राम, संताेष यादव, मुनिर आलम, इंजिनियर ब्रहमदेव प्रसाद, अरविंद प्रसाद, दामोदर गोप, अरविंद पासवान, शिवशंकर गोप, रामदेव प्रसाद समेत कई मौजूद थे।