- Hindi News
- संघ ने खाद्य आपूर्ति मिनिस्ट्री को लिखा पत्र
संघ ने खाद्य आपूर्ति मिनिस्ट्री को लिखा पत्र
राज्यसरकारी पीडीएस एसएचजी डीलर्स हॉकर्स एसोसिएशन की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग भारत सरकार को पत्र भेजकर छह सूत्री मांग की है। संघ के प्रदेश मंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने मांग पत्र में कहा है कि आजादी के बाद पीडीएस के माध्यम से खाद्यान्न तेल और समय समय पर अन्य आवश्यक वस्तुएं सरकारी निवेश के अनुकूल आम उपभोक्ता तक पहुंचाने का काम होते रहा है। इनके माध्यम से ही सरकार अकाल, सुखाड़, अनावृष्टि, अतिवृष्टि में लोगों की सेवा कर राहत पहुंचाते हैं।