पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन की मांग को ले डीडीसी को सौंपा पत्र

वेतन की मांग को ले डीडीसी को सौंपा पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसेवकोंंका वेतन भुगतान और उनकी प्रोन्नति की मांग को ले नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ सेंट्रल एंड स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज के राज्य उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने डीडीसी को एक पत्र सौंपकर पहल की मांग की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार कृषि सहकारिता और गन्ना विकास विभाग के पत्र के आलोक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा गिरिडीह के ज्ञापांक 810 दिनांक 30.08.2001 पत्र का अवलोकन किया जाए। जिसमें सामुदायिक एवं अन्य विकास में से कृषि विकास का स्थान सर्वोपरि है। कृषि विकास तकनीकि कार्य है। इसी कार्य के लिए ग्रास रूट लेवल पर जनसेवकों की नियुक्ति की गई है। लेकिन गिरिडीह जिले के प्रखंडों में कार्यरत जनसेवकों से विभाग के सक्षम अधिकारी के निर्देश का खुल्लेआम उल्लंघन करते हुए विकास के अन्य कार्यो में प्राथमिकता के आधार पर लगाया जा रहा है। कृषि विकास की महत्ता की कोई चिंता नहीं है।