प्राथमिकता से योजना बनाएं: डीसी
उपायुक्तमुकेश कुमार वर्मा ने बुधवार को सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मनरेगा के वार्षिक कार्ययोजना श्रम बजट 2015-16 के संशोधन की समीक्षा की। मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी 2014 को आहूत राज्य स्तरीय बैठक में विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले की तैयार श्रम बजट में संसोधन करते हुए कमियों को दुर करने का निर्देश दिया है। डीसी ने सप्ताह भर में वार्षिक कार्ययोजना बजट विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले में डीसी ने बीडीओं को गंभीर पहल करने का निर्देश दिया है। बैठक में डीसी ने बीडीओ, बीपीओ, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी को बजट बनाकर देने का निर्देश दिया है। डीसी ने पंचायतवार मांग के अनुसार बजट तैयार करने के साथ प्राथमिकता के आधार पर चयन करने को कहा है। मामले में डीसी ने सख्त निर्देश दिया है कि इस बार कार्ययोजना बनाने में किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। विदित हो कि पूर्व में यहां की कार्ययोजना को राज्य सरकार की ओर से वापस कर दी गई थी। टास्क को चार दिनों के अंदर पूरा करने को कहा गया है। पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मुखिया बीपीटी को डोर-टू-डोर सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने कहा कि वार्षिक कार्ययोजना बीडीओ के मार्गदर्शन में वास्तविक मांग के आधार पर चयनित की जाएगी। इसके अलावा बैठक में इंदिरा आवास एसी डीसी बिल की भी समीक्षा की गई। 2013-14 14-15 के इंदिरा आवास की समीक्षा की गई। अधिकािरयो को तीन दिनो के अंदर एमआईसी इंट्री करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में डीडीसी दिनेश प्रसाद, एसी रवीन्द्र कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक अवध नारायण प्रसाद आिद थे।
समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
मनरेगा के वार्षिक कार्ययोजना श्रम बजट की डीसी ने की समीक्षा