लोक अदालत 24 को
गिरिडीह | झारखंडराज्य विधिक सेवा प्राधिकारी रांची के निर्देश पर अगामी 24 फरवरी को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार गिरिडीह की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह लोक अदालत व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के सचिव कमल कुमार श्रीवास्तव ने दी। लाेक अदालत में बैंक से संबंधित सभी प्रकार के वादों, रिकवरी सूट के वाद और चेक बाउंस से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच पीठों का गठन किया गया है। वास्तव ने पक्षकारों संबंधित लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभ उठाने की अपील की है।