पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम और सीएम का पुतला जलाया

पीएम और सीएम का पुतला जलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडविकास मोर्चा जिला इकाई के द्वारा बुधवार को टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। झंडा मैदान से जुलूस की शक्ल में निकले झाविमो कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है। कहा कि चाल और चरित्र की दुहाई देने वाले दल में दोनों का लोप हो गया है। उन्होंने कहा कि झाविमो विधायकों की खरीद-फरोख्त कर दल को तोड़ने की साजिश का बुरा परिणाम होगा। झाविमो ने भाजपा के कुत्सित प्रयास को काला दिवस के रूप में मनाने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, प्रो एचएन देव, नुनूलाल मरांडी, चुन्नुकांत, कुसुम सिन्हा, प्रो छोटू साहू, महेश राम, शोभा यादव, नवीन सिन्हा, मो इकबाल सहित कई लोग शामिल थे।