बीओआई ने छात्रों में बांटे पठन सामग्री
बैंकऑफ इंडिया के अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग संघ की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बोकारो अंचल के गिरिडीह क्षेत्र में गरीबों के बीच 50 स्कूली छात्रों को सामग्री वितरण किया गया।
इस तरह के कार्यक्रम राज्य के पांचो अंचल धनबाद, हजारीबाग, रांची और जमशेदपुर में किया जा रहा है। इसकी सूचना बोकारो अंचल के उपाध्यक्ष बेंजामिन मुर्मू और सहायक सचिव गौतम कुमार ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंचल के कार्यकारिणी सदस्य नागेरा सामद, अशोक प्रसाद साव, यमुना लाल रजक, रंजित प्रसाद ने सक्रिय भूमिका अदा की। सहयोग के रूप में अंचल के अधिकारी कर्मचारियों का बड़ा योगदान रहा। जिसमें मुख्य रूप से भोला महतो, संतोषकांत, रविकांत, प्रवीण कुमार, राजीव रंजन, नरेन्द्र दास, पुष्पा कुमारी और सुमन कुमारी समेत कई प्रमुख भुमिका में रही।
कार्यक्रम के सफल होने पर राज्य के पदाधिकारी सुनिल लकड़ा, अरूण जैन प्रवाल, राजेन्द्र कुमार, चंद्रिका राम ने अंचल पदाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की।
वर्षगांठ मनाते बैंककर्मी।